• Last Update 06:15 am

IIT Delhi 51th Convocation ceremony: IIT छात्रों से बोले PM मोदी- Globalization के साथ Self-Reliance बेहद जरुरी
National

IIT Delhi 51th Convocation ceremony: IIT छात्रों से बोले PM मोदी- Globalization के साथ Self-Reliance बेहद जरुरी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (शनिवार) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के 51 वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा, आज टेक्नोलॉजी की दुनिया के लिए बहुत अहम दिन है। आज IIT दिल्ली के माध्यम से देश  को 2,000 से ज्यादा टेक्नोलॉजी के बेहतरीन एक्सपर्ट्स मिल रहे हैं। इसके पहले मुझे IIT मद्रास, IIT Bombay और IIT गुवाहाटी की convocations को भी attend करने का अवसर मिला था। इन सभी जगहों पर मुझे ये समानता दिखी कि हर जगह कुछ न कुछ Innovate हो रहा है। 

पीएम मोदी ने कहा, आत्मनिर्भर भारत अभियान की सफलता के लिए ये बहुत बड़ी ताकत है। कोविड-19 ने दुनिया को एक बात और सिखा दी है। Globalization महत्वपूर्ण है लेकिन इसके साथ-साथ Self-Reliance भी उतना ही जरूरी है। आज देश ने आपकी एक एक जरूरत को समझते हुए, भविष्य की आवश्यकताओं को समझते हुए एक के बाद एक निर्णय लिए जा रहे हैं। पुराने नियम बदले जा रहे हैं। मेरी ये सोच है कि पिछली शताब्दी के नियम कानूनों से अगली शताब्दी का भविष्य तय नहीं हो सकता है। नई शताब्दी, नए संकल्प, नई शताब्दी, नई रीति रिवाज, नई शताब्दी, नए कानून। 

पीएम मोदी ने कहा, हाल में सरकार ने एक और योजना शुरू की है जिसमे टेक्नोलॉजी बहुत बड़ी भूमिका निभा रही है। ये है स्वामित्व योजना, इसके तहत भारत के गांव में जमीन और घर की प्रॉपर्टी की मैपिंग की जा रही है। टेक्नोलॉजी की जरुरत और इसके प्रति भारतीयों में आस्था, यही आपके Future को रोशनी दिखाती है। पूरे देश में आपके लिए अपार संभावनाएं हैं, अपार चुनौतियां हैं जिसके समाधान आप दे सकते हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments