• Last Update 07:40 am

दिवाली का तोहफा: वाराणसी में आज PM मोदी करेंगे 614 करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास, वर्चुअल माध्यम से देंगे संबोधन
National

दिवाली का तोहफा: वाराणसी में आज PM मोदी करेंगे 614 करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास, वर्चुअल माध्यम से देंगे संबोधन

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को दिवाली का तोहफा देने जा रहे हैं। पीएम मोदी यहां 37 बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जिनकी कुल लागत 614 करोड़ रुपये है। पीएम मोदी सुबह 10.30 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे और वर्चुअल माध्यम से अपना संबोधन देंगे। 

पीएम मोदी ने कार्यक्रम से पहले एक ट्वीट करते हुए लिखा, "वाराणसी की विकास यात्रा में कल एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ने वाला है। सुबह 10.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलांन्यास करूंगा। इनमें कृषि एवं पर्यटन के साथ बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी अन्य परिेयोजनाएं भी शामिल हैं।"

PM मोदी द्वारा स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में लगने वाले हाईटेक सर्विलांस कैमरे, रामनगर और भुल्लनपुर में मल्टीस्टोरी पीएसी बैरक, बेनियाबाग में पार्किंग, सड़क चौड़ीकरण और वाराणसी में नए घाट के विकास कार्य सहित अन्य योजनाओं का शिलान्‍यास किया जाएगा।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments