• Last Update 05:20 am

Indo-Pak War of 1971: राहुल गांधी ने विजय दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी, पीएम मोदी पर कसा तंज
National

Indo-Pak War of 1971: राहुल गांधी ने विजय दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी, पीएम मोदी पर कसा तंज

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विजय दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, 'सन् 1971 में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत के उत्सव पर देशवासियों को शुभकामनाएं और सेना के शौर्य को नमन। ये उस समय की बात है जब भारत के पड़ोसी देश भारत के प्रधानमंत्री का लोहा मानते थे और हमारे देश की सीमा का उल्लंघन करने से डरते थे!'

बता दें कि 1971 में पाकिस्तान के साथ चली 13 दिन की लड़ाई के बाद आज के दिन भारतीय सेना ने फतह हासिल की थी। इस जंग में करीब 3843 भारतीय सैनिकों ने अपने प्राण न्योछावर किए। इस युद्ध की जीत का ही परिणाम था कि पाकिस्तान के करीब 90 हजार सैनिकों ने सरेंडर किया और फिर दुनिया ने इतिहास बनते देखा। पूर्वी पाक अलग हुआ और बांग्लादेश का जन्म हुआ। भारतीय सेना की गौरवशाली जीत के 50 साल पूरे होने के मौके पर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री कोविंद से लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने वीर बहादुर सिपाहियों के बलिदान को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments