• Last Update 06:14 am

SBI Card ने फेस्टिव सीजन के लिए निकाला स्पेशल ऑफर, डिस्काउंट के साथ मिलेगा कैशबैक ऑफर
Business

SBI Card ने फेस्टिव सीजन के लिए निकाला स्पेशल ऑफर, डिस्काउंट के साथ मिलेगा कैशबैक ऑफर

नई दिल्ली। SBI Card बदलते खरीदारी के रुझान को देखते हुए त्योहारी सीजन में नए ऑफर लेकर आई है। ग्राहकों को ब्रांडों की खरीदारी पर कैशबैक के साथ छूट दी जाएगी। 2,000 से अधिक शहरों में 1,000 से अधिक ऑफ़र के साथ, एसबीआई कार्ड ग्राहकों को अपने त्योहारी सीजन की खरीदारी पर कई तरह के ऑफर देने जा रहा है। 

1 अक्टूबर से शुरू हुआ यह फेस्टिव ऑफर 15 नवंबर 2020 तक चलेगा। एसबीआई कार्ड के एमडी और सीईओ अश्विनी कुमार तिवारी ने कहा कि इस वर्ष हम राष्ट्रीय और स्थानीय व्यापारियों के साथ मिलकर 1,000 से अधिक ऑफर लेकर आए हैं, यह स्टोर में और ऑनलाइन हर तरह से मिलेगा। 

इसके तहत, 46 शहरों में 10-55 फीसद तक की छूट के साथ 700 से अधिक हाइपरलोकल ऑफर दिए गए हैं। ऑफ़र की विस्तृत श्रृंखला में 300 से अधिक राष्ट्रीय और 700 से अधिक क्षेत्रीय और हाइपरलोकल ऑफ़र शामिल हैं।

एसबीआई कार्ड ने दुर्गा पूजा और नवरात्रि त्योहारों के दौरान क्षेत्रीय ब्रांडों के साथ भागीदारी की है, इससे ग्राहकों को 1,100 से अधिक स्टोरों पर कैशबैक ऑफर और 17 शहरों में 120 से अधिक डिस्काउंट ऑफर के माध्यम से बड़ी बचत करने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा, उत्सव की खरीदारी को और अधिक किफायती बनाने के लिए एसबीआई कार्ड ग्राहक 1.3 लाख से अधिक दुकानों पर ईएमआई खरीद सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिना किसी अतिरिक्त लागत के समान मासिक किस्त (ईएमआई) इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल फोन में लोकप्रिय ब्रांडों के साथ उपलब्ध है। राष्ट्रीय ऑफ़र के अलावा SBI कार्ड ने छोटे शहरों में ग्राहकों के लिए हाइपरलोकल ऑफर लेकर आई है। 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments