
नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने गुरुवार को मिलकर कॉन्टैक्टलेस को-ब्रांडेड रूपे डेबिट कार्ड पेश किया। देशभर के ग्राहक स्थानीय एसबीआई ब्रांच में जाकर यह कार्ड ले सकते हैं। बैंक की ओर से दिए बयान में बताया गया है कि यह एक कॉन्टैक्टलेस कार्ड है और इसमें 5,000 रुपये तक का भुगतान ‘‘टैप’’ के साथ किया जा सकता है।
एसबीआई के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा के मुताबिक, 'हम मानते हैं कि यह ‘टैप एंड पे’ टेक्नोलॉजी के साथ इस को-ब्रांड वाले कार्ड से कई आकर्षक लाभ मिलेंगे। कार्डधारकों को ईंधन खरदीने पर अच्छा अनुभव होगा।'
उन्होंने कहा कि यह कार्ड सुरक्षित और सुविधाजनक है जिससे कि इससे भुगतान से कार्ड ग्राहकों की रोजाना की खरीदारी आसान हो जाएगी। इस कार्ड के जरिये ग्राहक अगर इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों से ईंधन खरीदते हैं तो कार्डधारकों को 0.75 फीसद लॉयल्टी अंक मिलेंगे। कार्ड के जरिये ईंधन की मासिक खरीद की कोई सीमा नहीं है।
Leave Comments