• Last Update 05:37 am

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 285 अंकों की तेजी, निफ्टी 14200 के पार
Business

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 285 अंकों की तेजी, निफ्टी 14200 के पार

नई दिल्ली। आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 285.67 अंक ऊपर 48459.73 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 83.70 अंक ऊपर 14230 के स्तर पर खुला। बुधवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 263.72 अंक नीचे 48174.06 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 53.25 अंक की गिरावट के साथ 14146.25 के स्तर पर बंद हुआ था। 

बुधवार को सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में वृद्धि के साथ खुला था। 48,616.66 के रिकॉर्ड स्तर पर खुलने के बाद शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 113.07 अंक चढ़कर 48,550.85 पर और निफ्टी 38.95 अंक बढ़कर 14,238.45 पर पहुंचा गया था। Sensex पर भी ITC के शेयरों में सबसे ज्यादा 2.86 फीसद की गिरावट देखे को मिली। रिलायंस के शेयर 2.64 फीसद तक टूट गए। 

पिछले कारोबारी दिन अन्य एशियाई बाजार शंघाई और हांगकांग में शेयर बाजार हरे निशान जबकि टोक्यो और सिओल में लाल निशान के साथ बंद हुए। 
यूरोपीय शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 485 अंक ऊपर 27,541 पर कारोबार कर रहा है। हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 64 अंकों की गिरावट के साथ 27,628 पर कारोबार कर रहा है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments