
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 284.74 अंक नीचे 43895.31 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 76.20 अंकों की गिरावट के साथ 12862.10 पर खुला। बुधवार को कोरोना की एक वैक्सीन के सफल ट्रायल की खबर से बाजार में शानदार तेजी रही थी। बुधवार को शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 227.34 अंक ऊपर 44180.05 के स्तर पर और निफ्टी 64.05 अंक की बढ़त के साथ 12938.25 के स्तर पर बंद हुआ था। यह बाजार का उच्चतम स्तर है।
Leave Comments