• Last Update 06:10 am

Sovereign Gold Bond: आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
Business

Sovereign Gold Bond: आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड

नई दिल्ली। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) आज यानी सोमवार से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। इसकी कीमत 5,104 रुपये प्रति ग्राम तय की गई है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड X Series स्कीम 2020-21 आज से लेकर 15 जनवरी, 2021 तक खुलेगा। रिजर्व बैंक के अनुसार, 'बॉन्ड का मूल्य 5,104 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर है।’’ 

मालूम हो कि बॉन्ड का मूल्य, खरीद अवधि (6-8 जनवरी, 2021) के पहले के तीन कारोबारी दिन में 999 प्रतिशत शुद्धता वाले औसत बंद मूल्य (जो भारतीय सर्राफा एवं आभूषण संघ द्वारा प्रकाशित किया जाता है) पर आधारित है। RBI के अनुसार, सरकार आरबीआई के सलाह से, ऑनलाइन आवेदन करने वाले निवेशकों को इस मूल्य पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट मिलेगी। इसमें आवेदनों के लिए भुगतान ‘डिजिटल मोड’ से होगा। ऐसे निवेशकों के लिए स्वर्ण बॉन्ड की कीमत 5,054 रुपये प्रति ग्राम होगी। 

गौरतलब है कि नौवीं सीरीज के gold bonds के लिए कीमत 5,000 रुपये प्रति ग्राम रखा गया था। इसका इशू प्राइस 28 दिसंबर, 2020 से 1 जनवरी, 2021 तक खुला था। 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments