
दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग के 47वें मैच में डेविड वॉर्नर और रिद्धिमान साहा की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 88 रन से हरा दिया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने अपने शीर्ष क्रम के दम पर दो विकेट पर 219 रन बनाए, जो इस सीजन का उसका अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। बर्थडे ब्वॉय कप्तान डेविड वार्नर ने 66 रनों की पारी खेली जबकि उनके साथ पारी की शुरुआत करने आए रिद्धिमान साहा ने 87 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 19 ओवर में 131 रन पर ऑलआउट हो गई। दिल्ली के लिए एनरिच नोर्तजे और रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 विकेट चटकाया। वहीं हैदराबाद के लिए राशिद खान ने 3 विकेट चटकाए। संदीप शर्मा और टी नटराजन को 2 विकेट मिले। शाहबाज़ नदीम, जेसन होल्डर और विजय शंकर ने 1-1 विकेट चटकाया।
दिल्ली की खराब शुरुआत
220 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर शिखर धवन लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप रहे। संदीप शर्मा ने उन्हें पारी की तीसरी बॉल पर आउट किया। वे अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद मार्कस स्टोइनिस भी 5 रन बनाकर शाहबाज नदीम की बॉल पर आउट हो गए। शिमरॉन हेटमायर (16) भी इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके। हेटमायर को राशिद खान ने आउट किया। इसी ओवर में राशिद ने अजिंक्य रहाणे (26) को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर 7 रन बनाकर विजय शंकर की बॉल पर केन विलियम्सन को कैच दे बैठे। अक्षर पटेल ने 7, कगिसो रबाडा ने 3, रवि चंद्रन अश्विन ने 7, तुषार देशपांडे ने 20* और एनरिच नोर्तजे ने 1 रन बनाया। हैदराबाद के लिए राशिद खान ने 3 विकेट चटकाए। संदीप शर्मा और टी नटराजन को 2 विकेट मिले। शाहबाज़ नदीम, जेसन होल्डर और विजय शंकर ने 1-1 विकेट चटकाया। वहीं दिल्ली के लिए एनरिच नोर्तजे और रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 विकेट लिया।
सनराइजर्स हैदराबाद की पारी
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही हैदराबाद को डेविड वॉर्नर और रिद्धिमान साहा ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के किए 9.4 ओवर में 107 रन जोड़े। डेविड वार्नर ने 34 गेंदों पर 8 चौकों और दो छक्कों की मदद से 66 रनों की पारी खेली जबकि रिद्धिमान साहा ने 45 गेंदों पर 12 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 87 रन बनाए। हैदराबाद के लिए मनीष पांडेय ने भी 31 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 44 रनों की बेहतरीन नाबाद पारी खेली। केन विलियम्सन 11 रनों पर नाबाद लौटे। इस तरह हैदराबाद ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। दिल्ली के लिए एनरिच नोर्तजे और रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 विकेट लिया।
हैदराबाद का सर्वोच्च स्कोर दो विकटे पर 232 रन
आईपीएल में हैदराबाद का सर्वोच्च स्कोर दो विकटे पर 232 रन है, जो उसने 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बनाया था। इस सीजन की बात करें तो 219 रन इस सीजन का चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। इसस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर दिल्ली कैपिटल्स ने शारजाह में केकेआर के खिलाफ बनाया था। दिल्ली की टीम ने चार विकेट पर 228 रन बनाए थे। इसके बाद राजस्थान रायल्स का स्थान है, जिसने शारजाह में ही किंग्स इलेवन के खिलाफ 6 विकेट पर 226 रन बनाए थे। तीसे स्थान पर किंग्स इलेवन है, जिसने शारजाह में ही दो विकेट पर 223 रन बनाए थे। उस दिन विपक्षी टीम राजस्थान रॉयल्स थी।
प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार
इस जीत के बाद हैदराबाद के 12 मैच में 10 पॉइंट हो गए है और प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदें अभी भी बरकरार है। वहीं दिल्ली को लगातार तीसरी हार मिली है और अब वह 12 मैचों से 14 अंक लेकर तीसरे स्थान पर खिसक गई है।
प्लेइंग इलेवन:
दिल्ली: अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), शिमरॉन हेटमायर, मार्कस हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, एनरिच नोर्तजे और तुषार देशपांडे।
हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), केन विलियम्सन, मनीष पांडे, विजय शंकर, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, शाहबाज नदीम, अब्दुल समद, राशिद खान, संदीप शर्मा और टी नटराजन।
Leave Comments