• Last Update 06:54 am

साल के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 106 अंक टूटा, निफ्टी 13980 से ऊपर
Business

साल के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 106 अंक टूटा, निफ्टी 13980 से ऊपर

नई दिल्ली। आज 31 दिसंबर 2020 को यानी साल के आखिरी कारोबारी दिन यानी शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 106.53 अंक की गिरावट के साथ 47639.69 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 31.70 अंक नीचे 13950.30 के स्तर पर खुला। बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 133.14 अंक ऊपर 47746.22 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 49.35 अंक की बढ़त के साथ 13981.95 के स्तर पर बंद हुआ था। 

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 38.72 अंक की तेजी के साथ 47,651.80 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 11.10 अंक ऊपर 13,943.70 के स्तर पर खुला था। 

मालूम हो कि एस्ट्राजेनका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित कोविड-19 टीके को ब्रिटेन में मंजूरी से यूरोपीय शेयर बाजरों में शुरूआती करोबार में तेजी रही। ब्रिटेन पहला देश है, जिसने इन कंपनियों के टीके को मंजूरी दी है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने मंजूरी को उत्साहजनक बताया और कहा कि कंपनी अब भारत में टीके को अंतिम मंजूरी मिलने का इंतजार करेगी।

विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत निवेश और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के समर्थन से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डालर के मुकाबले रुपया 11 पैसे बढ़कर 73.31 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ। 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments