• Last Update 07:37 am

शेयर बाजार में बढ़त: सेंसेक्स 335 अंक उछला, निफ्टी 14,200 के ऊपर
Business

शेयर बाजार में बढ़त: सेंसेक्स 335 अंक उछला, निफ्टी 14,200 के ऊपर

नई दिल्ली। शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 335 अंक ऊपर खुला। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 14,237 के स्तर पर हुई। सुबह 9:27 बजे सेंसेक्स 332.98 अंकों की उछाल के साथ 48,426.30 और निफ्टी 101.45 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 14,238.80 के स्तर पर कारोबार कर रहे थे।

गुरुवार को शेयर बाजार में 81 अंक की गिरावट देखने को मिली। BSE का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक Sensex 80.74 अंक यानी 0.17 फीसद की गिरावट के साथ 48, 093.32 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह NSE Nifty 8.90 अंक यानी 0.06 फीसद की गिरावट के साथ 14,137.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ। 

आज शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयरों में टीसीएस, सिप्ला, इंफोसिस, डॉक्टर रेड्डी और आईटीसी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं हिंडाल्को, टटा स्टील, एचडीएफसी पावर ग्रिड और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर लाल निशान पर खुले।


सेक्टोरियल इंडेक्स में आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फार्मा, आईटी, एफएमसीजी, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, रियल्टी, पीएसयू बैंक, बैंक, प्राइवेट बैंक, मीडिया और ऑटो शामिल हैं। पिछले कारोबारी दिन आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई थी। 


 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments