• Last Update 06:54 am

दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 6 करोड़ 15 लाख के पार, 14 लाख से ज्यादा मौतें
International

दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 6 करोड़ 15 लाख के पार, 14 लाख से ज्यादा मौतें

वाशिंगटन। दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या 6 करोड़ 15 लाख के पार पहुंच चुकी है जबकि अब तक 14 लाख 41 हजार से ज्यादा लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के द्वारा सामने आई है। 

शनिवार को अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान में कोरोना के वैश्विक मामलों की कुल संख्या 6 करोड़ 15 लाख 85 हजार 651 है और 14 लाख 41 हजार 875 लोगों की मौत हो चुकी हैं। सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया का सबसे अधिक प्रभावित देश है, जहां 13 लाख 86 हजार 367 मामले हैं और 2 लाख 64 हजार 842 लोगों की मौत हुई है।

वहीं, 93 लाख 9 हजार 787 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है जबकि देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1 लाख 35 हजार 715 हो चुकी है। वर्तमान में 1 लाख 71 हजार 974 मौतों के साथ मौतों के मामले में ब्राजील दूसरे स्थान पर है।

सीएसएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 10 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (6,238,350), फ्रांस (2,248,209), रूस (2,196,691), स्पेन (1,628,208), ब्रिटेन (1,593,248), इटली (1,538,217), अर्जेटीना (1,407,277), कोलंबिया (1,290,510), मेक्सिको (1,078,594) और जर्मनी (1,027,327) हैं। 20,000 से ज्यादा मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (104,242), ब्रिटेन (57,648), इटली (53,677), फ्रांस (51,999), ईरान (47,095), स्पेन (44,668), अर्जेंटीना (38,216), रूस (38,175),कोलंबिया (36,214), पेरू (35,785) हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments