
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के सीधी से एक बेहद हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां एक विधवा महिला के साथ 3 दरिंदो ने गैंग रेप की घटना को अंजाम देते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में 4 फूट लंबी लोहे की सरिया डाल दी। महिला की हालत नाजुक देखते हुए उसे फ़ौरन अस्पताल लाया गया।जहां उसकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है। उधर,पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली है।
बताते चलें मामला अमिलिया थाना क्षेत्र का है। यहां एक विधवा अपनी जिंदगी गुजर बसर करने के लिए किराने का दुकान चलाती है। आरोप है कि तीनों अभियुक्त महिला के दुकान पर पानी और गुटखा खरीदने गए थे। इस दौरान उन्होंने महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम देते हुए उसके नाजुक अंग में 4 फूट लंबी लोहे की सरिया डाल दिया। महिला की हालत गंभीर देखते हुए इसे सीधी जिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद रीवा संजय गांधी हॉस्पिटल रीवा में रैफर किया गया।
उधर, मिली जानकारी के मुताबिक अमिलिया पुलिस ने तीनों आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Leave Comments