• Last Update 06:11 am

आगरा में मजारों को भगवा रंग से पेंट करने के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार, CCTV से हुई पहचान
National

आगरा में मजारों को भगवा रंग से पेंट करने के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार, CCTV से हुई पहचान

आगरा। मुस्लिम धार्मिक स्थलों को भगवा रंग से रंगने के आरोप में आगरा पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शुभम पंडित, बालकिशन और अजय तोमर पर आरोप है कि इन तीनों में शहर की तीन मजारों को भगवा रंग से पेंट किया। इसके साथ ही अजय तोमर नाम के युवक पर मजार में बैठकर हनुमान चालीसा पढ़ने का आरोप है। पुलिस ने तीनों की पहचान सीसीटीवी फुटेज की मदद से की और तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आगरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धर्म विशेष का अपमान करने (धारा 295) और जानबूझकर किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने के लिए आईपीसी की धारा 298 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी सिटी बोटरे रोहन प्रमोद ने कहा कि शहर में धार्मिक सद्भाव को बहाल करने के प्रयास में पुलिस ने भगवा रंग को हटा दिया है। उन्होंने कहा कि आगरा में तीन पुलिस स्टेशनों-ताजगंज, रकाबगंज और लोहामंडी में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। उन्होंने मंगलवार को मजार (पीर की समाधि और मंदिर के चारों ओर की रेलिंग) को रंगा था और बुधवार शाम को गिरफ्तार हो गए थे।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments