
वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या छह करोड़ के पार पहुंच चुकी है। वर्ल्डोमीटर वेबसाइट के मुताबिक, दुनिया में अबतक छह करोड़ 7 लाख मामले सामने आ चुके हैं। 14 लाख 25 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। चार करोड़ 19 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं। एक करोड़ 73 लाख 28 हजार लोगों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं रिकॉर्ड 12 हजार कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। एक दिन पहले 11,733 मरीजों की मौत हुई थी। दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका है। इसके बाद मैक्सिको, इटली, ब्रिटेन, पोलांड, ब्राजील, भारत, रूस, इरान में मौत के सबसे ज्यादा मामले आए है।
अमेरिका
अमेरिका में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर बुधवार को 2.6 लाख से ज्यादा हो गई है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 मामलों की संख्या 1.26 करोड़ और मृत्यु संख्या 2,60,322 हो गई है। अमेरिका में सबसे ज्यादा न्यूयॉर्क राज्य में अब तक 34,362 लोग मर चुके हैं। इसके बाद टेक्सस में दूसरी सबसे ज्यादा 21,245 मौतें हुई। कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा और न्यू जर्सी राज्यों में 16 हजार से ज्यादा मौतों की पुष्टि हो चुकी है। दुनिया में सबसे ज्यादा मामले और मौतें अमेरिका में दर्ज हुई हैं। कोरोना के कारण वैश्विक मौतों की कुल संख्या की 18 फीसदी केवल अमेरिका में हुई हैं। मंगलवार को यहां 2,146 मौतें हुई जो सीएसएसई चार्ट के मुताबिक मई के बाद सबसे बड़ी संख्या है।
भारत
भारत में पिछले 24 घंटे में 44,489 नए कोरोना संक्रमित मरीज आए हैं। इस दौरान 524 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। इसी के साथ भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 92 लाख 66 हजार हो गए हैं। इनमें से अब तक एक लाख 35 हजार 223 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कुल एक्टिव केस बढ़कर चार लाख 52 हजार पर आ गए। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या 7598 बढ़ गई। अब तक कुल 86 लाख 79 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 36,367 मरीज कोरोना से ठीक हुए। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र बना हुआ है। दिल्ली में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का सातवां स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।
कोरोना से प्रभावित टॉप टेन देश (Worldometer)
अमेरिका: केस- 13,135,658, मौत- 268,198
भारत: केस- 9,266,697, मौत- 135,261
ब्राजील: केस- 6,166,898, मौत- 170,799
फ्रांस: केस- 2,170,097, मौत- 50,618
रूस: केस- 2,162,503, मौत- 37,538
स्पेन: केस- 1,622,632, मौत- 44,037
यूके: केस- 1,557,007, मौत- 56,533
इटली: केस- 1,480,874, मौत- 52,028
अर्जेंटीना: केस- 1,390,388, मौत- 37,714
कोलंबिया: केस- 1,270,991, मौत- 35,860
Leave Comments