• Last Update 08:26 am

यूको बैंक ने होम लोन पर ब्याज दर 0.25 प्रतिशत घटायी
Business

यूको बैंक ने होम लोन पर ब्याज दर 0.25 प्रतिशत घटायी

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक ने होम लोन पर ब्याज दर 0.25 प्रतिशत घटा दी है। बदली गई दरें बुधवार से प्रभाव में आ गयी हैं। बैंक ने बयान में कहा कि संशोधित होम लोन पर ब्याज दर 6.90 प्रतिशत से शुरू होगी। भले ही कर्ज की राशि कुछ भी हो और कर्ज लेने वाला कोई भी काम करने वाला हो। 

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक को भरोसा है कि वह त्योहार के दौरान अक्टूबर और नवंबर में सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र के लिये 3,000 करोड़ रुपये के कर्ज देने के लक्ष्य को हासिल करेगा। इसमें से 1,900 करोड़ रुपये कर्ज की मंजूरी पहले ही दी जा चुकी है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments