
होशंगाबाद, न्यूज़मंच, जहाँ एक तरफ होशंगाबाद सीट से भाजपा के बागी नेता सरताज सिंह ने कांग्रेस के साथ जुड़ कर अपना नामांकन भरा है तो वही सरताज सिंह के विरुद्ध भाजपा से स्पीकर सीताशरण शर्मा ने अपना नामांकन भरा है। उनका नामांकन भरने के वक्त केंद्रीय मंत्री उमा भारती सीताशरण शर्मा के साथ थी।
उमा भारती ने नामांकन भरने जाते वक्त पार्टी के कार्यकर्ताओं को बताया कि, किस प्रकार उन्होंने 2003 के चुनाव में कांग्रेस को हराकर जड़ों से हटाया और भाजपा की सरकार मध्य प्रदेश में बनाई। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए उन्होंने बहुत तपस्या करनी पड़ी। इसी दौरान उन्होंने अपनी तुलना जंगल बुक के पात्र मोगली से की।
उन्होंने बताया जब उन्हें 2003 में मध्य प्रदेश मैं भाजपा की सरकार बनाने के लिए जब बुलाया गया तब उनकी हालत बिल्कुल मोगली की तरह थी। जिस प्रकार मोगली को जंगल में से लाकर एक राजनेता बना दिया जाता तब जो उसकी हालत होती उनकी भी कुछ इसी तरह थी।
सरताज सिंह बीजेपी से टिकट न मिलने पर दुखी होकर रो पड़े - देखें वीडियो
उन्होंने बताया कि जब वे सीताशरण शर्मा के साथ नामांकन भरने पहुंची तो सरताज सिंह भी वहां थे। सरताज सिंह को वहां देखकर उमा भारती एक दोहा बोलना चाहती थी| लेकिन उन्होंने चुनाव आयोग की वजह से कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा, "सरताज को भाजपा के साथ रहना चाहिए था जिस समय पार्टी को उनकी जरूरत थी। वह मेरे लिए पिता समान है। जब भी 2003 में किसी बात से नाराज हो गए थे तब मैं उनके घर गई थी और उन्हें समझाया था। अटल जी ने उन्हें मंत्री बनाया था और वे शिवराज सिंह की सरकार के दौरान भी मंत्री रहे। पार्टी ने हमेशा उन्हें सम्मान दिया है, लेकिन देखिए जब उनका मौका आया तब उन्होंने क्या किया।"
यह भी पड़े
शीर्ष नेतृत्व को नकारना, अपमानित करना बीजेपी की पुरानी आदत - शोभा ओझा
सारी कागजी कार्यवाही करने के बाद सीताशरण शर्मा सरताज सिंह के सामने झुके, और उनसे आशीर्वाद लिया। सरताज सिंह ने भी उमा भारती से शुभकामनाएं लीं। कुछ देर बातचीत के बाद उमा भारती और सरताज सिंह से वहां से चले गए।
Leave Comments