• Last Update 07:32 am

अमेरिका के कैपिटल भवन पर हमले ने राजनेताओं के नफरत का प्रभाव दिखाया
International

अमेरिका के कैपिटल भवन पर हमले ने राजनेताओं के नफरत का प्रभाव दिखाया

जेनेवा। मानवाधिकार मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र की उच्चायुक्त मिशेल बाचेलेत ने कहा कि अमेरिका के कैपिटल भवन पर हुए हिंसक हमले ने राजनेताओं के नफरत का विनाशकारी प्रभाव दिखाया है।समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गुरुवार शाम को बाचेलेत के हवाले से जारी एक बयान में कहा गया, कैपिटल भवन पर बुधवार के हमले को लेकर हम काफी परेशान हैं, जिसने स्पष्ट रूप से तथ्यों के विनाशकारी प्रभाव, तथ्यों के जानबूझकर विरूपण, और राजनेताओं द्वारा हिंसा और घृणा को उकसाने का प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा, राजनीतिक भागीदारी के अधिकार को कमजोर करने की कोशिश करने के लिए चुनावी धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं।अपने बयान में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति सहित सभी राजनेताओं से झूठे और खतरनाक बयानों को प्रोत्साहित नहीं करने और उनके समर्थकों से भी ऐसा नहीं करने देने का आह्वान किया।पुलिस ने बताया कि कैपिटल भवन में हुई हिंसा में एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments