• Last Update 06:09 am

विधान परिषद चुनाव: उत्तर प्रदेश की 11, महाराष्ट्र की 6 सीटों पर पर वोटिंग, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे
Politics

विधान परिषद चुनाव: उत्तर प्रदेश की 11, महाराष्ट्र की 6 सीटों पर पर वोटिंग, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में विधान परिषद के लिए आज मंगलवार को वोटिंग हो रही है। यूपी के 72 जिलों में विधान परिषद की खंड स्‍नातक और खंड शिक्षक क्षेत्र से 11 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। यूपी में सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) के बीच है। वहीं महाराष्ट्र विधान परिषद की छह सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। जिसमें 3 स्नातक सीटों, 2 शिक्षक और 1 स्थानीय निकाय निर्वाचन सीट के लिए चुनाव हैं। दोनों राज्यों में चुनाव के नतीजे गुरुवार को आएंगे। महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की सरकार और बीजेपी में सीधी टक्कर है।

उत्तर प्रदेश
शिक्षकों के चुनाव में लगभग पांच लाख माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों के भाग लेने की उम्मीद है। स्नातक के लिए 114 और शिक्षकों के निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 85 सहित कुल 199 उम्मीदवार मैदान में हैं। उनमें से अधिकांश बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इस बीच, भाजपा, जिसने वास्तव में अब तक शिक्षकों के चुनावों में सक्रिय रूप से चुनाव नहीं लड़ा था, ने पहली बार इन सीटों पर उम्मीदवारों को सपोर्ट करने का फैसला किया। भाजपा की उत्सुकता उस समय स्पष्ट हो गई जब पार्टी ने एमएलसी (शिक्षकों का कोटा) उमेश द्विवेदी को शामिल किया।

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, जो राज्य के शिक्षा मंत्री भी हैं, ने कहा, हम सभी चुनाव लड़ेंगे और विजयी होंगे। इन शिक्षकों के निकाय चुनावों में मतदाताओं में कई जिलों के शिक्षक शामिल होते हैं। उदाहरण के लिए, लखनऊ सीट के लिए मतदाता लखनऊ, रायबरेली और प्रतापगढ़ में फैले हुए हैं। यह पूछे जाने पर कि भाजपा ने इन शिक्षकों के कोटा चुनावों में इतनी सक्रियता से भाग लेने का फैसला क्यों किया तो राज्य भाजपा के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा, शिक्षक समाज की मानसिकता को आकार देने के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस उद्देश्य के साथ, हम शिक्षकों का समर्थन कर रहे हैं। इसके अलावा, जैसे-जैसे चुनाव होंगे, हम सभी चुनाव लड़ेंगे क्योंकि हम लोकतंत्र में विश्वास करते हैं। बता दें कि 100 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधान परिषद में समाजवादी पार्टी के पास 52 एमएलसी हैं, भाजपा के 19, बसपा के आठ, कांग्रेस के दो और अपना दल (सोनेलाल) का एक एमएलसी है। शिक्षकों के पास एक एमएलसी है, जबकि तीन निर्दलीय हैं। चौदह सीटें खाली हैं।

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र विधान परिषद की जिन छह सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, उसमें पुणे संभाग शिक्षक सीट, पुणे संभाग स्नातक सीट, औरंगाबाद संभाग स्नातक सीट, धुले-नंदूरबार स्थानीय निकाय निर्वाचन सीट, अमरावती संभाग शिक्षक सीट और नागपुर संभाग स्नातक सीट शामिल हैं। इसमें से धुले-नंदूरबार सीट से इसके मौजूदा विधान परिषद सदस्य अंबरीश पटेल के कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल होने के बाद सीट खाली हो गई है। वहीं बाकी अन्य पांच सीटों का कार्यकाल 19 जुलाई 2019 को पूरा हो गया था। बीजेपी ने सारे सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं राज्य में गठबंधन की पार्टी शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने सीटों का बंटवारा किया है। कांग्रेस ने तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं, वहीं एनसीपी ने दो सीटों पर और शिवसेना ने एक सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments