• Last Update 06:12 am

Coronavirus in India: देश में 24 घंटे में कोरोना के 30,548 केस, चार महीने बाद संक्रमितों की दैनिक संख्या में गिरावट
National

Coronavirus in India: देश में 24 घंटे में कोरोना के 30,548 केस, चार महीने बाद संक्रमितों की दैनिक संख्या में गिरावट

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 30,548 नए संक्रमित मरीज आए। वहीं 435 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। इसी के साथ भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 88 लाख 45 हजार हो गई हैं, जबकि एक लाख 30 हजार 70 लोगों को इस खतरनाक वायरस से अपनी जान गंवानी पड़ी है। कुल एक्टिव केस घटकर चार लाख 65 हजार पर आ गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 13,738 की गिरावट आई है। अब तक कुल 82 लाख 49 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 43,851 मरीज कोरोना से ठीक हुए। अच्छी बात ये है कि चार महीने बाद कोरोना संक्रमितों की दैनिक संख्या में गिरावट देखी गई है। इससे पहले 15 जुलाई को 29,429 नए मामले दर्ज किए गए थे।

महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य
कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र बना हुआ है। राज्य में रविवार को 2544 लोग संक्रमित मिले। 3065 लोग रिकवर हुए और 60 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 17 लाख 47 हजार 242 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 84 हजार 918 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 16 लाख 15 हजार 379 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 45 हजार 974 हो गई है। वहीं मध्य प्रदेश की बात करें तो रविवार को राज्य में 870 नए मरीज मिले। 722 लोग रिकवर हुए और 7 की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 83 हजार 927 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9146 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 71 हजार 691 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से 3090 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मौतों के मामले में भारत दुनिया में अब चौथे स्थान पर 
कोरोना से रोज होने वाली मौतों के मामले में भारत दुनिया में अब चौथे स्थान पर खिसक गया है। भारत में पिछले 7 दिन में कुल 3626 मौतें हुईं, जो अमेरिका से आधे से भी कम है। रोजाना मौतों के आंकड़े देखें तो भारत में दुनिया की सिर्फ 5.21% मौतें हो रही हैं। यहां सिर्फ दिल्ली और बिहार ही ऐसे राज्य हैं, जहां पिछले महीने मौतों में बढ़ोतरी हुई, जबकि बाकी सभी राज्यों में मौतों की रफ्तार कम हुई है। इसी वजह से मौतों के आंकड़े गिरे हैं। अगर यही ट्रेंड बना रहा तो अगले 4-5 दिन में भारत रोजाना मौतों के मामले में पांचवें स्थान पर खिसक जाएगा। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए रविवार को केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब हर रोज दिल्ली में 1 लाख से ज्यादा टेस्ट होंगे। अभी 40-50 हजार टेस्ट हो रहे हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments