• Last Update 06:51 am

बिहार में आज से नई विधानसभा का सत्र शुरू, AIMIM विधायक ने शपथ के दौरान ‘हिन्दुस्तान’ शब्द पर जताई आपत्ति
Politics

बिहार में आज से नई विधानसभा का सत्र शुरू, AIMIM विधायक ने शपथ के दौरान ‘हिन्दुस्तान’ शब्द पर जताई आपत्ति

पटना। बिहार में आज से नई विधानसभा का सत्र शुरू हो गया है। सत्र के पहले ही दिन AIMIM के विधायक अख्तरुल इमान ने शपथ लेते वक्त ‘हिन्दुस्तान’ शब्द को लेकर आपत्ति जाहिर की। उन्होंने शपथ पत्र में लिखे ‘हिन्दुस्तान’ शब्द को बोलने से इनकार किया और उसकी जगह ‘भारत’ का इस्तेमाल किया। एआईएमआईएम के विधायक ने कहा कि  उर्दू में शपथ लेने के लिए जो पत्र मुहैया कराया गया है उसमें भारत की जगह हिन्दुस्तान शब्द का इस्तेमाल किया गया है। विधायक ने कहा कि वह भारत के संविधान की शपथ लेना चाहते हैं ना कि हिन्दुस्तान की संविधान की। 

AIMIM के पांच विधायक पहली बार बिहार विधानसभा में
बता दें कि इस बार AIMIM के पांच विधायक चुनाव जीते हैं और पहली बार विधानसभा में एंट्री ली है। इस बार राजद विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन विपक्ष में बैठेगी। जबकि एनडीए में बीजेपी बड़ी पार्टी है और मुख्यमंत्री पद नीतीश कुमार के पास ही है। सदन में इस वक्त बीजेपी 74, जेडीयू 43, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के चार, वीआईपी 4 और एक निर्दलीय सदस्य सत्तापक्ष के साथ दिखेंगे जबकि विपक्षी खेमे में आरजेडी 75, कांग्रेस 19, सीपीआई (माले) 12, सीपीआई 2 और सीपीएम के 2 सदस्य हैं। इसके अलावा पांच AIMIM, एक बसपा और एक एलजेपी सदस्य हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments