
भोपाल: भोपाल में 2021 के शुरू होने के साथ सोने और चांदी के भाव में उथल पुथल जारी है। कभी भाव बढ़ जाते हैं तो कभी गिरावट आ जाती है।जनवरी माह के दूसरे सप्ताह में भी यह उतार चढ़ा जारी है। बता दे मंगलवार को फिर भोपाल में सोने की कीमत 250 रुपए बढ़ गई है,वहीं चांदी के भाव स्थिर हैं।
मंगलवार को सोना 51 हजार 350 रुपए प्रति 10 ग्राम(23)कैरेट वहीं चांदी के भाव 65 हजार रुपए प्रति किलो रहे। हालांकि सोमवार को 10 ग्राम सोने की मूल्य 51 हजार 100 रुपए थे।
लॉक डाउन खुलने पर चमकी सोने की कीमत
गत वर्ष कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से सर्राफा कारोबारियों को लॉकडाउन की मार झेलनी पड़ी थी। हालांकि बाद में जब दुकानें खुलनी शुरू हुई तो सोने चांदी के भाव भी चमक गये थे।बताते चले अगस्त के पहले सप्ताह में सोने की कीमत 58 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गए थे, जबकि चांदी अपने पुराने सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए 70 हजार रुपये प्रति किलो की भाव से चमक रही थी।
हालांकि दीपावली तक भाव में कमी आई लेकिन लगन के शुरू होते ही फिर से सोने चांदी के भाव में उतार चढ़ाव जारी रहा और मंगलवार को सोने के भाव में 250 रुपए की बढ़ोतरी हुई।
Leave Comments