• Last Update 06:10 am

ग्रॉसरी कंपनी बिग बास्केट के 2 करोड़ यूजर्स का डेटा चोरी, हैकर ने डेटा को डार्क वेब पर 30 लाख रुपए में बेचने के लिए डाला
Business

ग्रॉसरी कंपनी बिग बास्केट के 2 करोड़ यूजर्स का डेटा चोरी, हैकर ने डेटा को डार्क वेब पर 30 लाख रुपए में बेचने के लिए डाला

नई दिल्ली। ग्रॉसरी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म बिग बास्केट के लगभग 2 करोड़ यूज़र्स का संवेदनशील डेटा लीक हो गया है। इसमें नाम, फ़ोन नंबर, ऐड्रेस, लोकेशन और यूज़र आईडी शामिल हैं। साइबर इंटेलीजेंस कंपनी Cyble के मुताबिक, हैकर ने इस डेटा को 40,000 डॉलर (करीब 29.5 लाख रुपए) में बेचने के लिए डार्क वेबसाइट पर डाल दिया है। डेटा लीक होने के बाद कंपनी ने बेंगलुरु में साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई है।  डेटा की चोरी 30 अक्टूबर, 2020 को हुई। 

Cyble की रिपोर्ट के मुताबिक, लीक डेटा में यूजर्स का नाम, ई-मेल, पासवर्ड हैश, मोबाइल नंबर, एड्रेस, डेट ऑफ बर्थ, लोकेशन यहां तक कि लॉग-इन का IP एड्रेस है। Cyble ने डेटा में पासवर्ड का जिक्र किया है, जिसका मतलब है वन टाइम पासवर्ड (OTP) जो SMS के जरिए मिलता है, जब यूजर लॉग-इन करता है और ये हर बार बदलता रहता है। रिपोर्ट में कहा गया है इस डेटा बेस की फाइल करीब 15GB की है, जिसमें करीब 2 करोड़ यूजर्स का डेटा हैं।

इस मामले को लेकर बिग बास्केट ने कहा, ‘कुछ दिन पहले हमें बड़ी डेटा चोरी के बारे में पता चला है। हम साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर पता कर रहे हैं कि ये कितना बड़ा है और इसमें कितनी सच्चाई है। साथ ही, इसे तत्काल रोकने के रास्ते भी तलाश रहे हैं। हमने साइबर सेल बेंगलुरू में शिकायत भी दर्ज कराई है। हम दोषियों को पकड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। कस्टमर्स के डेटा की प्राइवेसी और सिक्योरिटी हमारी प्राथमिकता है। हम उनके फाइनेंशियल डेटा जैसे क्रेडिट कार्ड नंबर वगैरह स्टोर करके नहीं रखते हैं और हमें पूरा भरोसा है कि उनका ऐसा डेटा पूरी तरह से सेफ है।’

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments