
पटना। बिहार चुनाव के पहले चरण की 71 सीटों पर वोटिंग जारी है। इस बीच औरंगाबाद जिले के ढिबरा इलाके में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स ने दो IED बरामद किए हैं। पहले चरण के दिन सुरक्षाबलों ने बिहार के औरंगाबाद जिले में नक्सलियों की बड़ी मंशा को ध्वस्त किया है। सुरक्षा बलों ने दो आईडी बम औरंगाबाद से बरामद किया है।
ढिबरा के थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मिली सूचना के आधार पर एक पुलिया के नीचे से दो आईईडी बम बरामद किए गए है, जिन्हें निष्क्रिय कर दिया गया है। उन्होंने आशंका जताई की नक्सली किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आईईडी छिपाकर रखे हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि मंगलवार को गया जिले के इमामगंज नक्सलियों का बिछाया गया दो आईईडी मिला था। सीआरपीएफ ने इसे डियूज कर दिया गया था। पहले से आशंका थी कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र नक्सली गड़बड़ी करने की कोशिश करेंगे। आईईडी बरामद होने के बाद नक्सल प्रभावित इलाकों अलर्ट जारी कर दिया गया है। बिहार में बुधवार को 71 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है।
Leave Comments