• Last Update 06:10 am

अजय विश्नोई ने फिर उठाए सरकार पर सवाल, बोले- प्रभारी मंत्री की बाट जोह रहे जिले, शिवराज जी आप खुद लें रीवा और जबलपुर का प्रभार
State

अजय विश्नोई ने फिर उठाए सरकार पर सवाल, बोले- प्रभारी मंत्री की बाट जोह रहे जिले, शिवराज जी आप खुद लें रीवा और जबलपुर का प्रभार

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा के विधायक अजय विश्नोई ने एक बार फिर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। इस बार उन्होंने जिलों के प्रभारी मंत्री को लेकर आवाज बुलंद की है। विश्नोई ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि, मान्यवर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सादर प्रणाम। प्रदेश के सभी जिले अनेकों समस्याओं के सरल समाधान के लिए प्रभारी मंत्री की बाट जोह रहे हैं। विश्नोई ने  लिखा, अनुरोध है चौथी बार मुख्यमंत्री बनने की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश को यह उपहार देने की कृपा करें और वायदे के अनुसार जबलपुर एवं रीवा का प्रभार स्वयं ग्रहण करें।

बता दें कि पिछले कुछ समय से कांग्रेस जिलों के प्रभारी मंत्री की नियुक्तियां न होने पर शिवराज सरकार पर हमले बोल रही है और मुख्यमंत्री पर अपने ही दल के नेताओं के आरोप लगाए जा रहे हैं। अब भाजपा के विधायक विश्नोई ने ही कांग्रेस के स्वर में स्वर मिलाया है। इससे पहले भी विश्नोई ने कई बार अपनी नाराजगी जाहिर की थी। हाल ही में दो मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने के बाद विश्नोई ने महाकौशल और विंध्य क्षेत्र की उपेक्षा का अपरोक्ष रुप से आरोप लगाया था।

अजय विश्नोई ने कहा था- 'महाकौशल' अब उड़ नहीं सकता फड़फड़ा सकता है! मध्यप्रदेश में सरकार का पूर्ण विस्तार हो गया है। ग्वालियर, चंबल, भोपाल, मालवा क्षेत्र का हर दूसरा भाजपा विधायक मंत्री है। सागर, शहडोल संभाग का हर तीसरा भाजपा विधायक मंत्री है। बता दें कि शिवराज कैबिनेट के 30 सदस्यों में 11 सिंधिया समर्थक मंत्री हैं। इस तरह शिवराज सरकार में ज्योतिरादित्य सिंधिया का कद लगातार बढ़ रहा है। सिंधिया समर्थकों को कारण भाजपा के कई सीनियर नेता मंत्री नहीं बन पाए। अजय विश्नोई पहले शिवराज कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं। अजय विश्नोई जबलपुर जिले की पाटन विधानसभा सीट से विधायक हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments