• Last Update 03:46 am

BMC ने सोनू सूद के खिलाफ पुलिस में श‍िकायत की, रिहायशी इमारत को बनाया होटल
Entertainment

BMC ने सोनू सूद के खिलाफ पुलिस में श‍िकायत की, रिहायशी इमारत को बनाया होटल


  • BMC का एक्टर पर आरोप
  • नोटिस को नजरअंदाज कर रिहायशी इमारत को होटल बनाया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों के मददगार बने एक्टर सोनू सूद मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। सोनू के खिलाफ  जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। ये शिकायत बृहनमुंबई नगर निगम (BMC) के उन पर एक 6 मंजिला रिहायशी इमारत को होटल में तब्दील करने के आरोपों के बाद की गई है।  BMC की शिकायत पर पुलिस जांच करेगी। इसमें अगर गड़बड़ी की बात की पुष्टि होती है, तो पुलिस महाराष्ट्र रीजन एंड टाउन प्लानिंग एक्ट के तहत FIR दर्ज कर सकती है।

BMC ने अपनी शिकायत में कहा कि एक्टर ने मुंबई में AB नायर रोड पर शक्ति सागर बिल्डिंग को बिना परमिशन होटल बना दिया। शक्ति सागर एक रिहायशी बिल्डिंग है और उसका कॉमर्शियल इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। एक्टर पर बिल्डिंग के हिस्से को बढ़ाने, नक्शे और इस्तेमाल में बदलाव करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के मुताबिक, सोनू सूद नोटिस दिए जाने के बाद भी लगातार अवैध निर्माण कराते रहे। इस मामले में सोनू सूद ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि जमीन के यूजर चेंज के लिए परमिशन ली गई थी और अब महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी से मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments