
मुंबई। बॉलीवुड में पुरुष कलाकारों के दबदबे पर एक्ट्रेस दीया मिर्जा का बयान सामने आया है। ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में दीया मिर्जा ने कहा कि यह बहुत ही अजीब है कि मिडिल एज एक्टर के अपॉजिट एक टीनेज एक्ट्रेस को रखा जाता है। लेकिन ये होता है, क्योंकि इंडस्ट्री पर पुरुषो को प्रभुत्व है। दीया नेकहा, इस मामले का दुर्भाग्यपूर्ण सच यह है कि महिला के पुराने किरदारों के लिए कहानियां नहीं लिखी जाती हैं, एक बड़े आदमी को छोटे किरदार निभाते हुए देखना और भी दुर्भाग्यपूर्ण है।
दीया ने कहा सुंदरता का विचार हमेशा युवावस्था से जुड़ा होता है। मुझे लगता है कि इसीलिए युवा चेहरों का इस्तेमाल करने में बड़ी दिलचस्पी है। उन्होंने कहा, इसको समाप्त करने की कड़ी में एक्ट्रेस नीना गुप्ता सबसे आगे हैं। उन्होंने खुलेआम कहा है कि मैं एक कलाकार हूं। मुझे मेरी नौकरी से प्यार है। कृप्या मुझे कास्ट करो। शुक्र है कुछ इंटरेस्टिंग फिल्ममेकर्स ने उन्हें लीड रोल में कास्ट करने का फैसला किया। उन्होंने अपनी उम्र की सीमा को हराया है।
दीया मिर्जा ने कहा, लेकिन बहुत सारी मिडिल एज एक्ट्रेस हैं जो संघर्ष कर रही हैं और उन्हें कास्ट नहीं किया जा रहा है क्योंकि फिल्म की कहानियां उनके लिए नहीं लिखी जा रही। इंडस्ट्री पर पुरुषों का प्रभुत्व है। उम्रदराज कलाकार के अपॉजिट छोटी उम्र की एक्ट्रेस को पेश किया जाता है। यह बहुत ही अजीब है कि 50 प्लस कुथ एक्टर के अपॉजिट 19 साल की एक्ट्रेस को खड़ा किया जा रहा है।
Leave Comments