• Last Update 04:31 am

Bollywood: जल्द ही मां बनने वाली हैं बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पति रोहनप्रीत संग शेयर की फोटो
Entertainment

Bollywood: जल्द ही मां बनने वाली हैं बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पति रोहनप्रीत संग शेयर की फोटो


  • बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ जल्द ही मां बनने वाली हैं
  • सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपनी इस खुशी का ऐलान किया

मुंबई। बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ जल्द ही मां बनने वाली हैं। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपनी इस खुशी का ऐलान किया है। नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर पति रोहनप्रीत सिंह के साथ एक बेहद क्यूट और रोमांटिक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। 

फोटो में नेहा ब्लू डेनिम डंगरी में नजर आ रही हैं। रोहनप्रीत नेहा को पीछे से गले लगाते हुए दिखाई देते हैं। नेहा ने यह फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- '#KhyalRakhyaKar'। वहीं रोहनप्रीत ने इस तस्वीर पर कमेंट किया है, अब तो कुछ ज्यादा ही ख्याल रखना पड़ेगा नेहु।

अभिनेता जय भानुशाली ने कमेंट किया, बधाई नेहा और रोहन। वहीं संगीतकार रोचक कोहली ने लिखा, मुबारकां। हालांकि इस पोस्ट के साथ ही उनके प्रशंसक कंफ्यूज्ड भी हुए। एक ने लिखा, इतनी जल्दी? अन्य ने लिखा, क्या? वहीं दूसरे ने लिखा, क्या तुम प्रेगनेंट हो? 

बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत ने सिख विवाह परंपरा आनंद कारज के अनुसार अक्टूबर में शादी की थी। 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments