• Last Update 05:38 am

कमलनाथ ने कुछ इस तरह बांटे विभाग की सब हुए संतुष्ट - खुद रखे जनसंपर्क समेत 8 विभाग, बाला बच्चन को गृह और तरुण भनोट को दिया वित्त विभाग
Politics

कमलनाथ ने कुछ इस तरह बांटे विभाग की सब हुए संतुष्ट - खुद रखे जनसंपर्क समेत 8 विभाग, बाला बच्चन को गृह और तरुण भनोट को दिया वित्त विभाग

भोपाल, 28 दिसंबर, न्यूजमंच, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार देर रात अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बटवारा कर दिया है। कांग्रेस की राज्य इकाई के विभिन्न गुटों के बीच विभागों को लेकर चल रही खींचतान के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभी गुटों को संतुष्ट करते हुए मंत्रियों के बीच विभिन्न विभागों का बटवारा कर दिया है। 

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने पास जनसंपर्क समेत आठ विभाग रखे हैं। गृहमंत्रालय की जिम्मेदारी बाला बच्चन को सौंपी गई है, जबकि वित्त मंत्रालय तरुण भनोट संभालेंगे। गोविंद सिंह राजपूत को परिवहन विभाग दिया गया है। इमरिती देवी को महिला एवं बाल विकास विभाग और जयवर्धन सिंह को नगरीय विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  

विभागों के बटवारे में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिग्विजय और सिंधिया गुट के मंत्रियों को संतुष्ट करते हुए मंत्रालयों का बटवारा किया है। महत्वपूर्ण मंत्रालय हासिल करने के लिए पिछले कई दिनों से कांग्रेस के विभिन्न गुटों के बीच खींचतान जारी थी। इसी वजह से 25 दिसंबर को शपथ लेने के चार बाद मंत्रालयों का बंटवारा किया जा सका। विभिन्न गुटों के साथ हुई बैठक बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अंतत: शुक्रवार देर बटवारा कर दिया। 

इस तरह बांटे गए विभाग

1. मुख्यमंत्री कमलनाथ - औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, जन संपर्क विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, विमानन विभाग, लोक सेवा 
प्रबंधन विभाग, अप्रवासी भारतीय विभाग, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा अन्य विभाग जो किसी को आवंटित न हुए हों।
2 . बाला बच्चन - गृह विभाग, जेल विभाग, मुख्यमंत्री से संबद्ध अन्य विभाग
3 . तरुण भनोट - वित्त विभाग, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग
4 . पीसी शर्मा - विधि एवं विद्यार्थी कार्य विभाग, मुख्यमंत्री से संबद्ध अन्य विभाग
5 . डॉ. गोिवंद सिंह - सहकारिता विभाग, संसदीय कार्य विभाग
6 . प्रियव्रत सिंह - ऊर्जा विभाग
7. प्रदीप जायसवाल - खनिज साधन विभाग
8. महेन्द्र सिंह सिसोदिया - श्रम विभाग
9. बृजेन्द्र सिंह राठौर - वाणिज्य कर विभाग
10. गोविदं सिंह राजपूत - राजस्व विभाग, परिवहन विभाग
11. हर्ष यादव - कुटीर एवं ग्रामोदयोग विभाग, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग
12. जीतू पटवारी - खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग
13. डॉ. विजयलक्ष्मी साधो - संस्कृति विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, आयुष विभाग
14. सज्जन सिंह वर्मा  - लोक निर्माण विभाग, पर्यावरण विभाग
15. सुखदेव पांसे - लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
16. इमरती देवी - महिला एवं बाल विकास विभाग
17. प्रभुराम चौधरी - स्कूल शिक्षा विभाग
18. तुलसी सिलावट - लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
19. आरिफ अकील - भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग
20. ओमकार सिंह मरकाम - जनजातीय कार्य विभाग, विमुक्ति घुमक्कड़ एवं अर्दधघुम्मकड़ जनजाति कल्याण विभाग
21. जयवर्धन सिंह - नगरीय विकास एवं आवास विभाग
22. लखन घनघोिरया - सामाजिक न्याय एवं नि: शक्तजन कल्याण विभाग, अनुसूिचत जाति कल्याण विभाग
23. कमलेश्वर पटेल - पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग
24. प्रद्युमन सिंह तोमर - खाद्य नागरिक आपूिर्त एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
25. सचिन सुभाष यादव - किसान कल्याण तथा कृिष विकास विभाग, उद्यािनकी एवं खाद्यय प्रसंस्करण विभाग
26. हुकूम सिंह कराड़ा - जल संसाधन विभाग
27. लाखन सिंह यादव - पशुपालन विभाग, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग
28. उमंग सिंघार - वन विभाग
29. सुरेन्द्र सिंह हनी बघेल - नर्मदा घाटी विकास विभाग, पर्यटन विभाग

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments