• Last Update 06:11 am

देश में 24 घंटे में आए 46 हजार नए केस, संक्रमित मरीज 90 लाख के पार
National

देश में 24 घंटे में आए 46 हजार नए केस, संक्रमित मरीज 90 लाख के पार

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण फिर बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिका के बाद भारत में ही कोरोनवायरस के सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं। भारत अब तक कुल 90 लाख 50 हजार 598 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, 1 लाख 32 हजार 726 मरीजों की मौत हो गई है। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों की बात करें तो बीते 24 घंटे में देश में 46 हजार 232 नए कोरोना केस सामने आए हैं। 564 मरीजों की मौत भी हुई है। 4 लाख 39 हजार 747 मरीजों का इलाज देश की अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। 49 हजार 715 मरीजों की 24 घंटे में अस्पतालों से घर वापसी हुई है। अबतक कुल 84 लाख 78 हजार 124 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह स्वास्थ हो चुके हैं। 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 20 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 13 करोड़ 5 लाख सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए।  पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments