• Last Update 06:52 am

पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 44,879 नए मामले सामने आए, 547 लोगों की मौत
National

पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 44,879 नए मामले सामने आए, 547 लोगों की मौत

भारत में कोरोना संकमण के हर दिन लगभग 50 हजार मामले सामने आ रहे है। पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 44,879 नए मामले सामने आए और 547 लोगों की मौत हुई। इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 87,28,795 हो गई। कुल मौतों का आंकड़ा 1,28,688 हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। देश में फिलहाल 4,84,547 सक्रिय मरीज हैं, जबकि 81,15,580 मरीज ठीक हो चुके हैं।

मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, भारत में रिकवरी रेट 92.97 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.47 फीसदी है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, गुरुवार को भारत में 11,39,230 नमूनों की जांच की गई, ज्सिके बाद कुल जांच की संख्या 12,31,01,739 हो गई। कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में अब तक कुल 1,736,329 मामले दर्ज हो चुके हैं, जबकि यहां 45,682 मौतें हो चुकी हैं। वहीं दिल्ली में गुरुवार को एक बार फिर कोरोनावायरस के रिकॉर्ड मामले दर्ज हुए। यहां एक दिन में 7,053 मामले और 104 मौतें दर्ज की गई। कुछ अन्य राज्य जो इस वायरस से ज्यादा प्रभावित हैं उनमें आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments