• Last Update 07:40 am

बलिया में भरी पंचायत में दंबंगों ने एसडीएम, सीओ के सामने की युवक की हत्या -सीएम योगी ने एसडीएम, सीओ और अन्य पुलिस कर्मियों को निलंबित किया
State

बलिया में भरी पंचायत में दंबंगों ने एसडीएम, सीओ के सामने की युवक की हत्या -सीएम योगी ने एसडीएम, सीओ और अन्य पुलिस कर्मियों को निलंबित किया

बलिया। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बलिया के दुर्जनपुर गांव में जिला प्रशाशन की मौजूदगी में ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। इसमें एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद कई थाने की फोर्स घटनास्थल पर पहुंची।  मृतक के बेटे ने कहा सीओ, इंस्पेक्टर और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दबंग भाजपा नेता ने पिता जयप्रकाश को गोली मारी है। उसने आरोप लगाया कि पुलिस खड़े होकर देखती रही। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोली दुर्जनपुर में कोटे की दुकान के लिए आयोजित खुली बैठक में चली है।

सीएम योगी ने दिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश
घटना के बाद से घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। एसडीएम और सीओ के सामने भाजपा  नेता ने युवक जय प्रकाश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस के सामने से गोली मारकर भाजपा नेता फरार भी हो गया है। घटना के सामने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एसडीएम, सीओ और अन्य पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कानून के साथ किसी को भी खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।  

कांग्रेस और सपा ने राज्य सरकार पर साधा निशाना
इस पर इस पूरे मामले पर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने इस घटना के लिए भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं को गुंडागर्दी का लाइसेंस मिला हुआ है। जब शासक अपराधी हो, कानून गुंडों की दासी हो तो संविधान को रौंदना राजधर्म बन जाता है, तब कोई उम्मीद बाकी नहीं बचती। दूसरी ओर सपा ने कहा है कि सत्ताधीश खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments