
रायपुर, 16 दिसंबर, न्यूज़ मंच, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को लेकर शनिवार तक जोर आजमाइश जारी रही। कई दौर की बैठक हुई लेकिन किसी निष्कर्ष पर पहुंच नहीं पाए।
अब इसका निर्णय रविवार तक होने की, संभावना है। रविवार दोपहर को एक और बैठक के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम एलान किया जा सकता है।
प्रदेश का मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को शनिवार को दावेदारों के साथ लंबी चर्चा करनी पड़ी।
चर्चा के तीसरे दौर में, राहुल गांधी ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में अपने तुगलक लेन निवास में प्रदेश के शीर्ष पद के लिए चार दावेदारों से मुलाकात की - टी एस सिंह देव, ताम्रध्वज साहू, भूपेश बागेल और चरण दास महंत । बहुत खींचतान के बाद दोपहर तक ताम्रध्वज साहू के नाम पर सहमति बनती दिखाई देने लगी थी। फिर कुछ ही देर में प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल आर टी एस सिंह देव ने अपनी दावेदारी जता दी। इसके बाद, अगर सूत्रों पर विश्वास किया जाए, तो कांग्रेस बघेल और सिंघदेव के बीच एक सहमति पर आ गयी है।
यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका के अलावा, कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे और राज्य में पार्टी के AICC इनचार्ज पी एल पुणिया भी बैठक में उपस्थित थे। 90 सदस्यीय की सदन में 68 सीटें जीतने के बाद कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में बहुमत हासिल किया। वहीँ बीजेपी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मात्र 15 सीटें जीतीं हैं।
Leave Comments