• Last Update 07:31 am

दिल्ली में हार्ले डेविडसन की एजेंसी में लगी आग, नियंत्रण पाने में लगे चार घंटे
State

दिल्ली में हार्ले डेविडसन की एजेंसी में लगी आग, नियंत्रण पाने में लगे चार घंटे

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल एजेंसी के कार्यालय में शनिवार तड़के आग लग गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि चार लोगों को आग से बचाया गया।आग देर रात करीब 1.36 बजे आग लगी और उस पर नियंत्रण पाने में चार घंटे लग गए। वहीं इमारत की तीसरी मंजिल पर एक नाइट क्लब भी है और छत का उपयोग रेस्तरां के लिए किया जाता है। वहीं नाइट क्लब माक्र्ज के पास अग्निशमन विभाग का एनओसी नहीं है।

दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, आग जाहिर तौर पर पहली और दूसरी मंजिल में लगी। प्लास्टिक सामग्री, ऑटो ग्लास, विंड गैस भंडारण क्षेत्र आग से प्रभावित हुए हैं। भूतल और बेसमेंट का कुछ हिस्सा भी आग से प्रभावित हुआ। गर्ग ने आगे कहा, बेसमेंट का प्रयोग प्लास्टिक सामग्री के भंडारण के लिए किया जा रहा था। घटनास्थनल पर कुल 25 फायर टेंडर भेजे गए। अग्निशमन विभाग ने कहा कि आग पर करीब 5.50 बजे काबू पाया गया। बचाए गए चार लोगों में एक महिला भी शामिल है, सभी की उम्र 20 के आसपास है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments