• Last Update 07:36 am

Blast in Kabul: काबुल में ब्लास्ट, अफगान टीवी के पूर्व एंकर समेत तीन की मौत
International

Blast in Kabul: काबुल में ब्लास्ट, अफगान टीवी के पूर्व एंकर समेत तीन की मौत

काबुल। काबुल में शनिवार को हुए विस्फोट में अफगान टेलीविजन के एक पूर्व एंकर की मौत हो गई। दो अन्य लोगों की भी इस ब्लास्ट में जान चली गई। विस्फोट राजधानी के पुलिस जिला 9 में मकोरायण-ए-चार इलाके के पास सुबह लगभग 7 बजे हुआ। पुलिस ने कहा कि वाहन में बम अटैच किया गया था जिससे वाहन में सवार तीनों की मौत हो गई।

पुलिस प्रवक्ता फ़रदावस फरमर्ज़ ने कहा कि हमले में टोलो न्यूज के पूर्व एंकर यम सियावाश की जान चली गई। ये हमला पिछले सोमवार को काबुल यूनिवर्सिटी पर किए गए हमले के बाद हुआ है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। काबुल यूनिवर्सिटी हमले में कम से कम 22 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर छात्र थे और 40 अन्य घायल हुए थे। इस्लामिक स्टेट ने काबुल विश्वविद्यालय में हमले की जिम्मेदारी ली थी।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के उत्तरी गेट पर धमाका होने के बाद गोलीबारी शुरू हुई थी। न्यूज चैनलों पर चल रही फुटेज में कई छात्र यूनिवर्सिटी परिसर के अंदर बचने के लिए भागते हुए दिख रहे थे। सुरक्षा बल अंदर फंसे छात्रों को निकाल लिया था। पुलिस ने एक आतंकी को भी मार गिराया था। सरकार ने काबुल विश्वविद्यालय पर हुए हमले के बाद राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर इस घटना की निंदा की थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि मैं काबुल विश्वविद्यालय में कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमारी प्रार्थना पीड़ितों और घायलों के परिवारों के साथ है। हम आतंकवाद के खिलाफ अफगानिस्तान के बहादुर संघर्ष का समर्थन करना जारी रखेंगे।
 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments