
गुवाहाटी। असम के तीन बार मुख्यमंत्री रहे तरुण गोगोई का सोमवार शाम को निधन हो गया। गोगोई गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में पिछले तीन दिनों से वेंटिलेटर पर थे। 86 साल के गोगोई की तबीयत 25 अगस्त को खराब हुई थी। गोगोई कोरोना पॉजिटीव पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। 2 महीने अस्पताल में रखने के बाद 25 अक्टूबर को छुट्टी दी गई थी, लेकिन बाद में बीमारी ने उन्हें फिर जकड़ लिया था।
गोगोई के निधन की खबर मिलने के बाद राजनीतिक गलियारों में शौक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर राहुल गांधी तक तमाम नेता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। गोगोई के निधन के बाद राज्य के मौजूदा सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए और वह गुवाहाटी पहुंच रहे हैं।
गोगोई 6 बार लोकसभा के लिए चुने गए। साल 1971 से 1985 तक तीन बार जोरहट संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे। 1991-96 और 1998-2000 के दौरान कालीबोर के सांसद रहे। तरुण गोगोई 1991 से 1995 तक केंद्र सरकार में राज्य मंत्री भी रहे। गोगोई 2001 से 2016 तक असम के मुख्यमंत्री रहे। गोगोई ने कांग्रेस को लगातार तीन विधानसभा चुनावों में जीत दिलाई। सबसे लंबे समय तक असम का मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।
Leave Comments