• Last Update 06:13 am

मध्यप्रदेश : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का ऑडियो वायरल, सपा के उम्मीदवार से बातचीत का है ऑडियो
Politics

मध्यप्रदेश : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का ऑडियो वायरल, सपा के उम्मीदवार से बातचीत का है ऑडियो

भोपाल। मध्यप्रदेश में हो रहे विधानसभा के उप-चुनाव में नेताओं के वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। नया ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे कथित तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बताया जा रहा है। हालांकि, इस ऑडियो की हम पुष्टि नहीं करते।

वायरल हो रहे ऑडियो में कथित तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और ग्वालियर से सपा के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे रोशन मिर्जा से बातचीत का है। इसमें मिर्जा के चुनाव लड़ने का लाभ भाजपा को होने की बात पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा कही जा रही है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री सिंह की ओर से मिर्जा को यह भरोसा दिलाया जा रहा है कि उम्मीदवारी वापस ले लें तो कांग्रेस पार्टी उनका सहयोग करेगी।

यह ऑडियो समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेताओं तक भेजा गया है, इसके अलावा पार्टी इस बात पर मंथन कर रही है कि आगे किस तरह के कदम बढ़ाए जाएं। हो सकता है कि सपा इस ऑडियो को लेकर चुनाव आयोग भी जाए।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments