• Last Update 08:25 am

IAS की ट्रैनिंग के दौरान हुआ था प्यार, दो साल से ज्यादा नहीं चला अतहर-टीना का रिश्ता, दायर की तलाक की अर्जी
National

IAS की ट्रैनिंग के दौरान हुआ था प्यार, दो साल से ज्यादा नहीं चला अतहर-टीना का रिश्ता, दायर की तलाक की अर्जी

जयपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा की 2015 की टॉपर रहीं टीना डाबी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। टीना डाबी ने अपने बैच के IAS अतहर आमिर के साथ शादी की थी और अब इस युवा IAS दंपति ने जयपुर में तलाक की अर्जी दायर की है। बता दें कि दोनों के बीच प्यार होने के बाद इन्होंने अप्रैल 2018 में शादी कर ली थी, लेकिन ये रिश्ता सिर्फ दो साल ही चल सका। 

कश्मीर के रहने वाले अतहर ने भी UPSC परीक्षा 2015 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया था। टीना और अतहर दोनों राजस्थान कैडर के अधिकारी हैं। दोनों ने पहले कहा था कि उन्हें IAS के लिए होने वाले प्रशिक्षण के दौरान प्यार हो गया था।

उनकी शादी और इसके बाद हुई अनबन की दिल्ली से जम्मू एवं कश्मीर तक चर्चा होती रहती है, क्योंकि हिंदू महासभा ने इसे लव-जिहाद करार दिया है। राजस्थान में पदस्थ दंपति ने 17 नवंबर को तलाक के लिए अर्जी दी है। उन्होंने एक नवंबर को पारिवारिक अदालत में एक आवेदन प्रस्तुत किया है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments