• Last Update 06:14 am

दिल्ली में एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 7,700 से अधिक नए मामले सामने आए
National

दिल्ली में एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 7,700 से अधिक नए मामले सामने आए

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 7,745 नए मामले सामने आये। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राजधानी में संक्रमण के कारण 77 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 6,989 हो गई। शनिवार को 50,754 नमूनों की जांच के बाद 7,745 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और संक्रमण की दर बढ़कर 15.26 प्रतिशत हो गई। बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में फिलहाल 41,857 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसके अनुसार दिल्ली में मामलों की कुल संख्या 4,38,529 पहुंच चुकी है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments