
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावयारस के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। कल से मुकाबले नए केस में 15% की कमी आई है। पिछले 24 घंटे में देश में 38 हजार 310 नए केस सामने आए हैं और 490 लोगों की जान गई है। इसी के साथ कोरोना के मरने वालों की कुल संख्या 1,23,097 हो गई है जबकि देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 83 लाख के करीब पहुंच गई है। देश में एक्टिव केस की संख्या घटकर 5 लाख 41 हजार चार सौ पांच पर आ गई है। पॉजिटिविटी रेट 3.66% पर पहुंच गया है, वहीं रिकवरी रेट की बात करें तो यह बढ़कर अब 91.96% हो गया है। आईसीएमआर के मुताबिक दो नवंबर को कुल 10,46,247 टेस्ट किए गए।
देश में कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र बना हुआ है। सोमवार को महाराष्ट्र में 4009 नए संक्रमित मिले। 10 हजार 225 संक्रमित ठीक हुए और 104 की मौत हो गई। अब तक 16 लाख 87 हजार 784 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1 लाख 18 हजार 777 मरीजों का इलाज चल रहा है, 15 लाख 24 हजार 304 ठीक हो चुके हैं। अब तक 44 हजार 128 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर की आशंका नहीं है, लेकिन अगर ऐसी परिस्थिति उभरती है तो राज्य इससे निपटने को लेकर तैयार है।
वहीं मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 635 नए मरीज मिले। 868 लोग रिकवर हुए और सात मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 72 हजार 717 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 8298 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 61 हजार 454 लोग ठीक भी हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 2965 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजस्थान की बात की जाए तो यहां कोरोना मरीजों का आंकड़ा दो लाख के पार हो गया है। सोमवार को 1748 लोग संक्रमित मिले। इसी के साथ कुल केस 2 लाख 495 हो गए। इनमें से 15 हजार 889 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 82 हजार 680 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक 1926 मरीजों की मौत हो चुकी है।
Leave Comments