• Last Update 07:36 am

J-K: शोपियां में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर किया
National

J-K: शोपियां में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर किया

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ रात भर हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।  शुक्रवार को मुठभेड़ तब शुरू हुई, जब सुरक्षा बलों ने एक विशेष सूचना के आधार पर छिपे हुए आतंकवादियों के ठिकानों को चारों तरफ से घेर लिया। जैसे ही सुरक्षा बलों ने ठिकाने का घेराव किया, वहां मौजूद आंतकवादियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी करना शुरू कर दी, जिससे दोनों पक्षों में मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने कहा कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के करेरी इलाके में भारतीय सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था, जबकि एक आतंकी ने सरेंडर कर दिया था। मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों में एक शीर्ष कमांडर भी शामिल था। वहीं उत्तरी कश्मीर के सोपोर में गुरुवार शाम आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया था। इसमें सशस्त्र सीमा बल का एक जवान घायल हो गया था। घायल जवान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments