• Last Update 06:14 am

Bihar: लालू पर सुशील मोदी का बड़ा आरोप, कहा- NDA विधायकों को फोन कर मंत्रीपद का लालच दे रहे हैं
Politics

Bihar: लालू पर सुशील मोदी का बड़ा आरोप, कहा- NDA विधायकों को फोन कर मंत्रीपद का लालच दे रहे हैं

पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद पर NDA के विधायकों को मंत्री पद का लालच देने का आरोप लगाया है। मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, लालू प्रसाद यादव रांची से NDA के विधायकों को (8051216302) मोबाइल नंबर से फोन कर उन्हें मंत्री पद का लालच दे रहे हैं। जब मैंने उस नंबर पर फोन किया तो स्वयं लालू यादव ने फोन उठाया। मैंने उनसे कहा कि इस तरह की गंदी हरकतें जेल से मत कीजिए, इसमें आप कामयाब नहीं होंगे।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद विधानसभा में NDA और महागठबंधन के विधायकों की संख्या में ज्यादा अंतर नहीं है। NDA के पास जहां 125 विधायक हैं, वहीं महागठबंधन के पास 110 सीटें हैं। एलजेपी के पास 1 सीट और 7 सीटें अन्य के खाते में हैं। बिहार में एनडीए की सरकार का गठन हो चुका है और मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने सातवीं बार शपथ ले ली है। इस बार की सरकार में दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं और पिछली सरकार में उपमुख्यमंत्री रह चुके सुशील कुमार मोदी को मंत्रिमंडल में भी जगह नहीं मिली है।

वहीं लालू प्रसाद चारा घोटाले के मामले में रांची की जेल में सजा काट रहे हैं। फिलहाल वे स्वास्थ्य कारणों से रिम्स में भर्ती हैं।
 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments