• Last Update 06:53 am

Share Market:भारतीय शेयर बाजार में लगातार सातवें दिन तेजी, सेंसेक्स 43 हजार के पार
Business

Share Market:भारतीय शेयर बाजार में लगातार सातवें दिन तेजी, सेंसेक्स 43 हजार के पार

मुंबई। ग्लोबल बाजारों में में तेजी का असर भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिल रहा है। बाजार लगातार सातवें दिन तेजी के बाद 43 हजार के पार पहुंच गया। मंगलवार को कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन सेंसेक्स 361.82 अंक की तेजी के साथ 42,959.25 पर और निफ्टी 95.35 अंक की बढ़त के साथ 12,556.40 पर खुला। इसके बाद बाजार एक समय 43 हजार 52 तक चला गया था। निफ्टी 12,592.95 पर कारोबार कर रहा था। बाजार की तेजी को बैंकिंग शेयर लीड कर रहे हैं। बैंक इंडेक्स में 850 से ज्यादा अंकों की बढ़त है।

वहीं, आईटी शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। बाजार में शानदार बढ़त के चलते बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी 166 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। शेयरों में बढ़त के कारण एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप पहली बार 7.57 लाख करोड़ के पार चला गया है। इसका शेयर 1,375 रुपए पर कारोबार कर रहा है। आज बैंक के शेयर ने 52 हफ्ते का नया स्तर भी छूआ। निफ्टी में बजाज फाइनेंस का शेयर 7% ऊपर कारोबार कर रहा है। इंडसइंड बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर भी 5-5 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

एसबीआई और एलएंडटी के शेयरों में भी 4-4 फीसदी की बढ़त है। जबकि टेक महिंद्रा और सिप्ला के शेयर 4-4% नीचे कारोबार कर रहे हैं। इंफोसिस और एचसीएल टेक के शेयर 3-3 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं। नेस्ले इंडिया के शेयर भी 2 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं। सुबह बीएसई सेंसेक्स 361.82 अंक ऊपर 42,959.25 पर और निफ्टी 95.35 अंक ऊपर 12,556.40 पर खुला था।

इससे पहले सोमवार को बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 704.37 अंक या 1.68% की तेजी के साथ 42597.43 पर और निफ्टी 197.50 अंक या 1.61% की बढ़त के साथ 12461 पर बंद हुआ था।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments