• Last Update 08:21 am

MP बोर्ड ने 10वीं और 12वीं एग्जाम पैटर्न में किया बदलाव, छोटे प्रश्नों की संख्या होगी अधिक
National
State

MP बोर्ड ने 10वीं और 12वीं एग्जाम पैटर्न में किया बदलाव, छोटे प्रश्नों की संख्या होगी अधिक

भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल  ने  छात्रों के भविष्य को देखते हुए दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया है।इसके लिए मंगलवार को ब्लू प्रिंट भी जारी कर दिया गया है। अब परीक्षा में छोटे व वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या ज्यादा होगी।इससे विद्यार्थी पूरे चैप्टर को अच्छी तरह से कवर कर के एग्जाम देंगे।इस नए पैटर्न के मुताबिक प्रत्येक विषय के 100 अंक में  तीस फीसद वस्तुनिष्ठ,तीस फीसद सब्जेक्टिव और चालीस फीसद समझ परख के प्रश्न होंगे। 

प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है न्यू पैटर्न
बोर्ड ने छात्रों के भविष्य को देखते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप नया पैटर्न बनाया है। इसके पहले 25 फीसद वस्तुनिष्ठ व 75 प्रतिशत दीर्घ व लघु उत्तरीय प्रश्न होते थे। जिससे बच्चे दीर्घ प्रश्नों को विस्तार से लिखकर नम्बर लाने की कोशिश करते थें।नए पैटर्न के मुताबिक छात्र पुरे सिलेबस को अच्छे से पढ़कर नम्बर लाएंगे। इससे उनकी तार्किक क्षमता के साथ कॉन्सेप्ट भी क्लियर होगा। न्यू पैटर्न का ब्लू प्रिंट वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।अब मंडल का जिम्मेदारी होगा कि वह प्रत्येक विषय के प्रश्न बैंक भी अपलोड करे जिससे छात्रों को परीक्षा  के बदले स्वरूप में तैयारी करनें में मदद मिल सके।

उधर, बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि बड़े बड़े दीर्घ प्रश्नों की जगह वस्तुनिष्ठ व तार्किक प्रश्न पूछे जाएंगे। इससे परीक्षार्थी पुरे चैप्टर को ठीक से पढ़ने के बाद ही उत्तर देंगे।
 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments