
भोपाल: शिवराज सरकार ने बजट की तैयारिया शुरू कर दी है।यह पहला मौका होगा जब सरकार बजट बनाने के लिए उद्योगपतियों और विशेषज्ञों के अलावा आमजनता से भी सुझाव के लेगी।इसकेे साथ ही इस बार बजट में आत्मनिर्भर एमपी पर फोकस होगी।प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार हर वर्ग से सुझाव लेगी।
सरकार आमजनता से सुझाव के लिए बाकायदा mygov पोर्टल बनाई है,इसी पोर्टल के माध्यम से सरकार जनता सेआत्मनिभर मध्यप्रदेेश बनाने का सुझाव लेगी।उन्ही सुझावों के आधार पर राज्य का अगला बजट तैयार किया जाएगा।
हर स्कूल में बनेगी पोषण वाटिका
सीएम शिवराज ने यह भी एलान किया है, कि हर स्कूल में पोषण वाटिका बनाई जाएगी।इस वाटिका को माँ की बगिया का नाम दिया जाएगा।मनरेगा की राशि से यह वाटिका बनाई जाएगी।जिन स्कूलों में वाटिका के लिए जगह नही है वहां गांव में पोषण वाटिका बनाई जाएगी।इसके अलावा सीएम ने किचन शेड बनाने का भी एलान किया है।बताते चलें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में ढाई हजार किचन शेड और 7100 पोषण वाटिकाओं का लोकार्पण किया है।
Leave Comments