• Last Update 06:11 am

मप्र: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- कोई समय सीमा नहीं, खूब फोड़ें पटाखे
National

मप्र: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- कोई समय सीमा नहीं, खूब फोड़ें पटाखे


भोपाल। पूरे देश में कल शनिवार को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा।  प्रदूषण के चलते कई राज्यों में पटाखे फोड़ने पर रोक है तो कही निश्चित समय में ही पटाखे फोड़े जा सकेंगे। भोपाल में रात 8 से 10 बजे तक ही आतिशबाजी का आदश कलेक्टर ने जारी किया था, लेकिन 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया के दो घंटे पटाखे जलाने के आदेश को 24 घंटे बाद ही पलट दिया है। उन्होंने कहा कि पटाखा फोड़ने की कोई समय सीमा नहीं है, खूब पटाखे फोड़ें। दिवाली महापर्व को खूब उत्साह से मनाएं, कोई समय सीमा नहीं है। बस कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करें।

नरोत्तम मिश्रा से जब पूछा गया कि भोपाल कलेक्टर ने दिवाली और आगे आने वाले त्योहारों में दो घंटे ही पटाखे फोड़ने का आदेश दिया है। इस पर नरोत्तम ने कहा कि एनजीटी के आदेश के संबंध में उन्होंने आदेश दिया होगा, लेकिन कोई समय सीमा नहीं है। ये हमारा त्योहार है और इसे धूमधाम से मनाएं। तीन दिन पहले सीएम शिवराज ने भी कहा था कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दीवाली खूब अच्छे से मनाएं। बता दें कि गुरुवार को ही भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने आदेश जारी कर कहा था कि दीपावली और अन्य त्योहार के दिन सिर्फ रात 8 से 10 बजे तक ही आतिशबाजी की जा सकेगी। इस आदेश में मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की शहर में वायु गुणवत्ता की रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। इस कारण राजधानी में अब सिर्फ 2 घंटे ही पटाखे फोड़े जाएंगे।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments