• Last Update 05:37 am

Nepal: BBL-10 में नजर आएंगे लेग स्पिनर संदीप लामिछाने, होबार्ट हरीकैंस के लिए खेलेंगे
Sports

Nepal: BBL-10 में नजर आएंगे लेग स्पिनर संदीप लामिछाने, होबार्ट हरीकैंस के लिए खेलेंगे

नई दिल्ली। नेपाल के लेग स्पिनर संदीप लामिछाने बिग बैश लीग (बीबीएल) के आगामी सीजन में होबार्ट हरीकैंस के लिए खेलते नजर आएंगे। 20 साल के इस खिलाड़ी ने बीबीएल-8 में मेलबर्न स्टार्स की जर्सी पहनी थी। अपने शुरुआती दो सीजनों में लामिछाने ने 20 मैचों में 19.80 की औसत से 26 विकेट लिए हैं। बता दें कि संदीप लामिछाने आईपीएल में भी अपनी गेंदबाजी की जोहर दिखा चुके हैं। पिछले सीजन में उन्होंने शानदार प्रर्दर्शन किया था लेकिन इस सीजन में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक मैच भी खेलने को नहीं मिला।

लामिछाने ने कहा, बीबीएल-10 के लिए मैं होबार्ट हरीकैंस के साथ जुड़कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मुझे आस्ट्रेलिया में हमेशा समर्थन और प्यार मिला है। बीबीएल में जो उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा है वो शानदार है। हरीकैंस के कोच एडम ग्रिफिथ ने कहा कि लामिछाने में उनकी टीम के लिए एक्स फैक्टर बनने की काबिलियत है। उन्होंने कहा, हमने देखा है कि संदीप लामिछाने अपनी मिस्ट्री स्पिन से कैसे मैच को बदल देते हैं। वह मैच में कभी भी गेंदबाजी कर सकते हैं। वह विकेट लेने वाल गेंदबाज हैं जो हमारे गेंदबाजी ग्रुप में एक और विकल्प मुहैया कराएंगे। लामिछाने से करार के बाद हरीकैंस की 10वें सीजन के लिए टीम पूरी हो गई है।

पिछले आईपीएल में अपने हैरतअंगेज प्रदर्शन से शेन वार्न की वाहवाही लूटने वाले नेपाली लेग स्पिनर संदीप लामिछाने को इस बार आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक मैच भी खेलने को नहीं मिला। यह तब था जब अमित मिश्रा चोटिल होकर बाहर हो चुके थे। 20 लाख में खरीदे गए संदीप ने पिछले आईपीएल में  छह मैचों में आठ विकेट लिए थे

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments