• Last Update 05:38 am

NIA ने जम्मू-कमीर और पंजाब में 6 ठिकानों पर छापे मारे
National

NIA ने जम्मू-कमीर और पंजाब में 6 ठिकानों पर छापे मारे


दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को पंजाब और जम्मू-कश्मीर के छह स्थानों पर छापे मारे। ये छापे मादक पदार्थों और हथियारों के मामले में मारे गए हैं। जांच से जुड़े एजेंसी के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, एजेंसी पंजाब और जम्मू-कश्मीर के छह स्थानों पर तलाशी ले रही है।अधिकारी ने कहा कि छापे गुरुवार सुबह कई स्थानों पर शुरू हुए और अभी भी जारी हैं।

हालांकि, अधिकारी ने उन स्थानों के विवरण और उन लोगों के नाम साझा करने से इनकार कर दिया जिनके खिलाफ छापेमारी की जा रही है। एनआईए के अधिकारियों के अनुसार, छापे उन हथियारों और नशीले पदार्थों के मामले के संबंध में चल रहे हैं, जिन्हें आतंकवाद-रोधी जांच एजेंसी ने 2020 में दर्ज किया था।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments