
नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी कि देशभर में आज भी ईंधन पुराने दामों पर ही उपलब्ध होगा। नवंबर माह के शुरुआत से ही पेट्रोल के दामों में लगातार स्थिरता देखने को मिल रही है। यही हाल करीब- करीब अक्टूबर माह में भी रहा। इसके पहले सितंबर माह में पेट्रोल की कीमत कभी कम हुई तो कभी स्थिरता रही। जबकि अगस्त में पेट्रोल और इसके पहले जुलाई माह में डीजल के रेट में बढ़ोतरी की गई थी।
आज के दामों की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं डीजल 70.46 रुपए प्रति लीटर। मुंबई में आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 87.74 रुपए चुकाने होंगे जबकि डीजल के लिए 76.86 रुपए। कोलकाता में पेट्रोल के दाम 82.59 रुपए प्रति लीटर है और डीजल के 73.99 रुपए प्रति लीटर। चेन्नई में पेट्रोल 84.14 रुपए प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है और डीजल 75.95 रुपए प्रति लीटर।
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Leave Comments