• Last Update 06:11 am

देश की पहली सी-प्लेन सर्विस का शुभारंभ, पीएम मोदी ने केवडिया से साबरमती तक 220 किमी की दूरी 40 मिनट में तय की
National

देश की पहली सी-प्लेन सर्विस का शुभारंभ, पीएम मोदी ने केवडिया से साबरमती तक 220 किमी की दूरी 40 मिनट में तय की

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को देश की पहली सी-प्लेन सर्विस को हरी झंड़ी दिखाई। ये प्लेन सर्विस अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट और नर्मदा जिले के केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बीच ऑपरेट होगी। ये सरिविस पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस सर्विस की शुरुआत करते हुए खुद सी-प्लेन से केवड़िया से अहमदाबाद तक का सफर किया।

स्पाइसजेट 31 अक्टूबर से अहमदाबाद-केवडिया मार्ग पर रोजाना दो फ्लाइट संचालित करेगी। इसमें एक बार में 19 यात्री एक साथ सफर कर सकते हैं। उड़ान योजना के तहत इस सर्विस का वन-वे फेयर 1500 रुपए से शुरु होगा। इसमें टैक्स भी शामिल है। इसके टिकट spiceshuttle.com पर खरीदे जा सकते है।

बता दें कि भारत की यह देश की पहली कर्मशियल सीप्लेन सेवा है। इस सेवा के शुरू होने के बाद स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, केवडिया और साबरमती रिवर फ्रंट के बीच का वक्त चार घंटे से घटकर 45 मिनट हो गया है। इस क्षेत्र में पर्यटन में नए आयाम विकसित होंगे।  रोजगार सृजन के अवसर पैदा होंगे।

यह सेवा Kevadia से Sabarmati Riverfront (अहमदाबाद में) तक के लिए उपलब्ध रहेगी।  नर्मदा जिले में Statue of Unity जाने के लिए यह एक जरिया है।एक तरफ की यात्रा का किराया 1500 रुपए बताया जा रहा है। सीप्लेन के सफर के दौरान केवडिया क्षेत्र के विहंगम दृश्य नजर आएंगे।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments